News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने आज लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 75 वर्ष के बाद ये पवित्र अवशेष लद्दाख में वापस आए हैं।

यह पहली बार है कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को देश के भीतर किसी प्रदर्शनी के लिए उनके स्थायी स्थान से दूसरे स्‍थान पर लाया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद, अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लद्दाख के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लद्दाख में इन पवित्र अवशेषों की उपस्थिति याद दिलाती है कि भारत की सभ्यता ने हजारों वर्षों से शांति और सह-अस्तित्व का संदेश दिया है।

मुझे पूरा विश्‍वास है कि लद्दाख के कारगिल के सभी बुद्ध के अनुयायी और अन्‍य मतों के अनुयायी भी भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों से दिव्‍य अनुभूति का एहसास करेंगे। आज यहां पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को लोगों के दर्शन के लिए खुला रखने का कार्यक्रम हो रहा है। आज ये एक प्रकार से धार्मिक आयोजन तो है ही, मगर एक ऐतिहासिक मिलन भी है।

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि यह प्रदर्शनी दुनिया के हर कोने से धार्मिक नेताओं, भिक्षुओं, इतिहासकारों, विद्वानों, शोधकर्ताओं, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और आम लोगों को एक मंच पर ला रही है। उद्घाटन समारोह बुद्ध पूर्णिमा के उत्‍सव के साथ हुआ। ये अवशेष उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले में स्थित पिपरहवा स्तूप में हुई खुदाई से प्राप्त हुए थे। आम जनता के दर्शन के लिए, ये पवित्र अवशेष कल से इस महीने की 10 तारीख तक लेह में रहेंगे और उसके बाद 11 और 12 मई को ज़ांस्कर घाटी में ले जाए जाएँगे। प्रदर्शनी के साथ-साथ, कई सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजन किए जा रहे हैं।

इन पवित्र अवशेषों को देश के भीतर किसी प्रदर्शनी के लिए उनके स्थायी स्थान से बाहर पहली बार बाहर लाया गया है। पवित्र अवशेषों की यह प्रदर्शनी 14 मई तक लद्दाख में आयोजित की जाएगी।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों… Read More

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की याचिका में दखल देने से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति… Read More

6 hours ago

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम शुरू किया

सरकार ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना देने… Read More

6 hours ago

मौसम विभाग का अगले दो दिन पूर्वोत्तर और देश के प्रायद्वीपीय हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर,… Read More

6 hours ago

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू में बैठक

आगामी मानसून से पहले बाढ़ के पूर्वानुमान मॉडल पर भारत और नेपाल के बीच काठमांडू… Read More

6 hours ago

भारत ने अपने कच्चे तेल की निर्भरता को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.