दिल्ली में आज हुई जोरदार बारिश के चलते एक शख्स की जलभराव के चलते डूबने से मौत हो गई, वहीं द्वारका (Dwarka) में सड़क धंसने से एक गाड़ी सड़क के अंदर समा गई और एक युवक की जान जाते-जाते बची.
बीच सड़क पर गाड़ी धंसने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही कार चालक की मदद कर गड्ढे से बाहर निकाला. जिस व्यक्ति से साथ यह घटना घटी वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सिपाही है.
बता दें कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है. दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों को 24 घंटे उपलब्ध रहने को कहा है. दिल्ली सरकार के मुताबिक कभी भी किसी की जरूरत पड़ सकती है.
दिल्ली में बीती रात से ही लगातार बारिश हो रही है. बारिश का पानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भर गया है. लगातार बारिश होने से सड़क की स्थिति भी खतरनाक हो गई. सोमवार को द्वारका में एक का अचानक सड़क पर धंस गई. लोगों ने आनन-फानन में गाड़ी के अंदर बैठे शख्स को निकाला.
बता दें कि सोमवार को ही दिल्ली में बारिश की स्थिति को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल और सीएम अरविंद केजरीवाल की मीटिंग हुई है. इस मीटिंग मे दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को और मजबूत करने की बात हुई है. मीटिंग के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा. दिल्ली देश की राजधानी है. हमारा ड्रेनेज सिस्टम का डिजाइन सबसे बेहतर होना चाहिए.
