दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। लाल किले और इसके आसपास विशेष उपाय किए गए हैं जहां से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। लाल किले के इर्द-गिर्द कल केवल उन्हीं वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी जिनके पास दिल्ली पुलिस से जारी वैध पास होंगे। कल सुबह चार बजे से 10 बजे तक कई सड़कें बंद रहेंगी। इनमें दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल चौक तक लोथियन रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एस पी मुखर्जी मार्ग, फाउंटेन चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड, रिंग रोड़ से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषादराज मार्ग, एस्प्लैनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग तक का इसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक का आउटर रिंग रोड शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर भी आज सुबह से कल दोपहर तक पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...