झारखंड सरकार ने राज्य में कोविड संक्रमण में कमी आने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया

झारखंड सरकार ने राज्य में कोविड संक्रमण में कमी आने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया

झारखंड सरकार ने राज्य में कोविड संक्रमण में कमी आने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं फिर शुरू की जा सकती हैं लेकिन स्कूल दोपहर 12 बजे तक ही खुले रहेंगे और माता-पिता की अनुमति से ही छात्र कक्षा में आ सकेंगे।

कॉलेज स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ही फिर से खोले जा सकते हैं। छात्रों के लिये कोविडरोधी टीके की कम-से-कम एक डोज लेना आवश्यक होगा। सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर शुरू करने की अनुमति दी गई है।

Related posts

Leave a Comment