प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह ग्यारह बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे आई.पी.एस. प्रोबेशनर्स से बातचीत भी करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष सितंबर में आई.पी.एस. प्रोबेशनर्स से बातचीत में पुलिस और जनता के संबंधों, दायित्वों में परस्पर सहयोग तथा सामुदायिक सेवा और सामूहिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया था।
हमारे देश में समाज की शक्ति कितनी जबरदस्त है। सरकार से भी अनेक गुना शक्ति समाज में होती है। हम शासन व्यवस्था में जन शक्ति को जितना जोड़ने की आदत डालेंगे, इवन इन पुलिसिंग, अब देखिये हमारी सरलता भी बहुत बढ़ जायेगी, हमारे विश्वास का गैप भी भरेगा और हम बहुत ही कम अफट्स से मक्सिमम रिजल्ट ले रहे हैं और उसमें हिस्सेदार लेने वाला हर नागरिक यह सक्सेस को अपनी सक्सेस मानेगा। जब ये स्थिति बनती है तब शासन के शासन में बैठे अधिकारियों की, हमारे मुलाजिमों की ताकत अनेक गुना बढ़ जाती है।
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी देश का प्रमुख पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है। यह अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चुने गए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित करता है।