हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम वर्षा जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक राज्य में तेज से बहुत तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने 30 जुलाई तक राज्य के दूर-दराज के स्थानों पर बहुत तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। अगले 36 घंटों के दौरान बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर चट्टानें खिसकने और अचानक बाढ की भी चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नदियों के नजदीक न जाने की सलाह दी गयी है।
Related posts
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा- बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत-अफ्रीका भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया है कि ऐसे समय में जब विश्व जटिल भू-राजनीतिक...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के छठे...
भारतीय वायु सेना ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ‘आपातकालीन लैंडिंग सुविधा’ को सक्रिय किया
भारतीय वायु सेना ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे...