टोक्यो में 32वें ओलिम्पिक खेलों का शुभारंभ सादगीपूर्ण उदघाटन समारोह के साथ हुआ

टोक्यो में 32वें ओलिम्पिक खेलों का शुभारंभ सादगीपूर्ण उदघाटन समारोह के साथ हुआ

32वें ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन आज जापान की राजधानी तोक्‍यो में पारम्‍परिक और औपचारिक रूप से किया जा रहा है। मुख्‍य समारोह तोक्‍यो में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इस उद्घाटन समारोह का आयोजन कोविड महामारी के कारण सादगी के साथ किया जा रहा है।

32वें ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन आज जापान की राजधानी तोक्‍यो में पारम्‍परिक और औपचारिक रूप से किया जा रहा है। मुख्‍य समारोह तोक्‍यो में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इस उद्घाटन समारोह का आयोजन कोविड महामारी के कारण सादगी के साथ किया जा रहा है। समारोह में जापान के सौन्‍दर्य और संस्‍कृति को दर्शाया जायेगा।

कोविड को ध्‍यान में रखते हुए समारोह में 950 लोग ही हिस्‍सा ले रहे हैं, जिनमें खिलाडि़यों और अधिकारियों के अलावा अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति शामिल हैं। आधुनिक तकनीकी से सुसज्जित नेशनल स्‍टेडियम घोंसले के आकार का है और इसमें 68 हजार दर्शकों के बैठने की व्‍यवस्‍था है। कोविड महामारी के कारण यह समारोह और खेल स्‍पर्धाएं बिना दर्शकों के आयोजित की जायेगी।

इस बार ओलिम्पिक में 42 खेल स्‍थानों पर 33 खेल स्‍पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें 206 देशों के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारत के 127 खिलाड़ी इस ओलंपिक में भाग ले रहे हैं, जिनमें 71 पुरुष और 56 महिलाएं शामिल हैं। भारत की ओर से छह बार की विश्‍व चैंपियन महिला मुक्‍केबाज एम सी मेरीकॉम और हॉकी टीम के कप्‍तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्‍वजवाहक है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सभी भारतीयों की ओर से तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा कि पूरे देश की आशाएं और प्रार्थनाएं भारतीय दल के साथ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, ख्याति प्राप्त करेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट संदेश में, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से चीयर 4 इंडिया के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने खेलों के उद्घाटन समारोह की कुछ झलकियां देखीं।

Related posts

Leave a Comment