प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, PMNRF से अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, PMNRF से अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के रायगढ़ में भूस्‍खलन से हुई लोगों की मौत पर दुख व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराई जा रही है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “पीएम नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन के कारण अपनी जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

PM @narendramodi has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF for the next of kin of those who lost their lives due to a landslide in Raigad, Maharashtra. Rs. 50,000 would be given to the injured.

— PMO India (@PMOIndia) July 23, 2021

Related posts

Leave a Comment