केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में एक नये घटनाक्रम में जम्मू क्षेत्र के कानाचक इलाके में पुलिस ने आज तडके पांच किलोग्राम आईईडी ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया। हमारे संवाददाता ने बताया कि आज सवेरे जम्मू के पुलिस अधिकारियों को पता चला कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा में कानाचक इलाके में एक ड्रोन देखा गया है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करके पुलिस कर्मियों ने ड्रोन को मार गिराया। इस टेट्रा कॉप्टर में छह पंखे होते हैं। छह में से पांच में आईईडी बंधा हुआ था जिसे जब्त कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। ड्रोन को कानाचक में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से छह किलोमीटर के भीतर मार गिराया गया। यह पहली घटना नहीं है कि जम्मू या अंतर्राष्ट्रीय सीमा के भीतर ड्रोन को मार गिराया गया हो। जम्मू हवाई अड्डे पर 27 जून को दो बम विस्फोटों के कारण जम्मू कश्मीर में विभिन्न इलाकों में दहशत फैल गई थी।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...