नेपाल में तेज वर्षा होने के बाद बिहार के मधुबनी, सीतामणी और दरभंगा जिले में बाढ की स्थिति और खराब

नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्रों में तेज वर्षा होने के बाद बिहार के मधुबनी, सीतामणी और दरभंगा जिले में बाढ की स्थिति और खराब हो गई है। बागमती, कमलाबालान और गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बाढ पीडित लोगों के लिए राहत शिविर स्‍थापित किए गए हैं और भोजन की व्‍यवस्‍था की गई है। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने राज्‍य के बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ संरक्षण कार्यों की समीक्षा की।

Related posts

Leave a Comment