अरब सागर में हवा के कम दबाव के कारण कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों में तेज वर्षा

अरब सागर में हवा के कम दबाव के कारण कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। राज्‍य के मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, दक्षिण कन्‍नड़, उडुपी, उत्‍तर कन्‍नड़, चिकमंगलूर, शिवमोगा, हासन और कोडागू में कल तक तेज वर्षा के अनुमान को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बेलगावी, धारवाड़, हवेरी, बीदर, कलबुर्गी और चामराजनगर में आज कुछ जगहों पर तेज वर्षा की संभावना के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment