प्रधानमंत्री ने पुनर्विकसित गांधी नगर रेलवे स्‍टेशन के ऊपर बनाए गए पांच सितारा होटल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात में पुनर्विकसित गांधी नगर रेलवे स्‍टेशन के ऊपर बनाए गए पांच सितारा होटल का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्‍होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से गुजरात में कई अन्‍य परियोजनाओं का शुभारंभ किया और उन्‍हें राष्‍ट्र को समर्पित किया।

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव और रेल राज्‍य मंत्री दर्शना बेन जरदोश गांधी नगर रेलवे स्‍टेशन पर उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment