केन्‍द्र सरकार ने राज्यों और जिलों के प्रशासन को कोविड मानकों का पालने सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी करने को कहा

केन्‍द्र सरकार ने राज्यों और जिलों के प्रशासन को कोविड मानकों का पालने सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी करने को कहा

देश के कई हिस्सों में विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन और पर्वतीय पयर्टन स्‍थानों पर कोविड दिशा-निर्देशों का उल्‍लंघन किया जा रहा है। इसे देखते हुए केन्‍द्र सरकार ने राज्यों और जिलों के प्रशासन को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कोविड मानकों का पालने सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी करने को कहा है। राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि कोविड मानकों का सख्‍ती से पालन कराने में किसी तरह की कोताही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्‍मेददार होंगे। उन्होंने कहा, बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है, सुरक्षित दूरी के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानों, मॉल, बाजारों, रेस्तरां, मंडियों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक पार्कों, मैरिज हॉल और खेल परिसरों सहित सभी भीड़-भाड़ वाले स्थानों में कोविड अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार बनाया जाएगा।

#IndiaFightsCorona

@HMOIndia issues an advisory to States/UTs, asking them to regulate crowded places & take necessary measures for #COVID19 management

Second wave of COVID is not yet over, Follow #COVIDAppropriateBehaviour should continue, along with five-fold strategy pic.twitter.com/XTOVBTpZbh

— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 14, 2021

Related posts

Leave a Comment