गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्‍नाथ की 144 वीं रथ यात्रा दोपहर से पहले मंदिर पहुंच गई

गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्‍नाथ की 144 वीं रथ यात्रा दोपहर से पहले मंदिर पहुंच गई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच रथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई। सूत्रों के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण रथ यात्रा के 19 किलोमीटर के पारंपरिक मार्ग पर लोगों को एकत्र नहीं होने दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि रथ यात्रा के लिए दिन के दो बजे तक लगाया गया कर्फ्यू तीनों रथों के जमालपुर में मंदिर लौटने के बाद सुबह साढ़े 11 बजे से ही हटा लिया गया।

रथ यात्रा शुरू होने से पहले केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज तड़के मंगला आरती में भाग लिया। गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी और उप-मुख्‍यमंत्री नितिन पटेल ने तीनों रथों के आगे सोने की झाडू से रास्‍ते को बुहार कर पाहिंद विधि पूर्ण की।

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने रथयात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।

Related posts

Leave a Comment