राष्‍ट्रपति ने राजस्‍थान, उत्‍तरप्रदेश और मध्‍यप्रदेश के भागों में बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजस्‍थान, उत्‍तरप्रदेश और मध्‍यप्रदेश के भागों में बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने शोक संतप्‍त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की तथा घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के कई भागों में आकाशी बिजली गिरने के कारण हुई लोगों व मासूम बच्चों की मृत्यु की खबर से गहरा दुख हुआ है। संकट की इस घड़ी में, शोकाकुल परिवारों व प्रियजनों के प्रति मैं शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं तथा घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

— President of India (@rashtrapatibhvn) July 12, 2021

Related posts

Leave a Comment