आज उत्तर प्रदेश के ATS ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। ATS की टीम ने अलकायदा समर्थित अंसार गजवा-तुल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। ATS ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक व्यक्ति को काकोरी थाने से और दूसरे को मड़ियाहूं थाने से गिरफ्तार किया गया। ये और इनके साथियों द्वारा 15 अगस्त से पहले लखनऊ या उसके आसपास के भीड़-भाड़ इलाके में विस्फोट करने की मंशा थी।
उत्तर प्रदेश के ATS ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया