विंबलडन के पुरुष सिंगल्स फाइनल में आज रात मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच का मुकाबला इटली के मेटियो बेरेटेनी (Matteo Berrettini ) से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच ने सेमीफाइनल में दसवीं वरीयता प्राप्त डेनिस शापोवालोफ (Denis Shapovalov) को और मेटियो बेरेटेनी ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हुरकाक्ज़ (Hubert Hurkacz ) को पराजित किया था।
शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty) ने आठवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की केरोलीना प्लिस्कोवा (Karolina Pliskova) को हराकर महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। कल रात फाइनल में उन्होंने प्लिस्कोवा को 6-3, 7-6, 6-3 से हराया।
बेल्जियम की एलिस मर्टेंस (Elise Mertens) और ताईवान की ह्सीह सु वेई (Hsieh Su-wei) की जोड़ी ने रूस की वेरोनिका कुदरमेतोवा (Veronika Kudermetova ) और एलीना वेस्नीना (Elena Vesnina) की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 3-6, 7-5, 9-7 से हराकर महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
क्रोशिया के निकोला मेकटिच (Nikola Mektiæ) और मेट पेविच (Mate Paviæ) की जोड़ी ने कल रात स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स (Marcel Granollers) और अर्जेटीना के होराशियो ज़ेबालोस (Horacio Zeballos) की जोड़ी को हराकर पुरूष डबल्स का खिताब जीता।