दिल्ली: डीडीएमए की बैठक में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग, डीडीएमए की कल हुई बैठक में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में चरणबद्ध कार्रवाई कार्य योजना को मंजूरी दी गई। इस कार्य योजना में चार तरह के अलर्ट होंगे, लेवल-1 (येलो), लेवल-2 (एम्बर), लेवल-3 (ऑरेंज) और लेवल-4 (रेड)।

लेवल-1, येलो, तब लागू होगा, जब लगातार दो दिन तक कोरोना की संक्रमण दर शून्य दशमलव पांच प्रतिशत से ज्यादा होगी या एक हफ्ते में एक हजार 500 नए मामले आएंगे। वहीं लेवल-2 (एम्बर), तब लागू होगा, जब लगातार दो दिन तक एक प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण दर रहेगा या एक हफ्ते के अंदर तीन हजार 500 नए संक्रमण के मामले आएंगे।

Related posts

Leave a Comment