देश को 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की परिकल्पना साकार करने में जीएसटी मददगार साबित होगा

MSME मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2025 तक देश को पचास खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की परिकल्पना साकार करने में जीएसटी मददगार साबित होगा।

वे आज जीएसटी दिवस पर एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे जिसका विषय था जीएसटी का सफर और आगे की राह – आत्मनिर्भर भारत। इसका आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेटस ऑफ इंडिया ने किया था।

उन्होंने कहा कि जीएसटी एक राष्ट्र, एक बाजार, एक कर की धारणा पर आधारित है। नितिन गडकरी ने कहा कि महामारी के दौर में भी जीएसटी के जरिये व्यापार और उद्योग जगत को मदद मिली है और मिलती रहेगी।

Related posts

Leave a Comment