प्रवर्तन निदेशालय द्वारा महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के आवास की तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी आज नागपुर में धन शोधन के एक मामले में महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के आवास की तलाशी ले रहे हैं। इससे पहले केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो और प्रवर्तन निदेशालय ने सचिन वाजे मामले में देशमुख और उनके करीबी साथियों के नागपुर में आवासों और कार्योलयों पर छापे मारे थे।

यह मामला मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्‍त परमबीर सिंह द्वारा इस वर्ष मार्च में अनिल देशमुख पर लगाये गये भ्रष्‍टाचार के आरोपों से संबंधित है। प्रवर्तन निदेशालय अनिल देशमुख के खिलाफ धन शोधन के मामले की जांच कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment