अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे विश्‍व में मनाया जाएगा, इस वर्ष योग दिवस का विषय

अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे विश्‍व में मनाया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस का विषय है- आरोग्य बने रहने के लिए योग। कोविड महामारी ने विश्‍व भर के लोगों का जीवन और उनके रोजगार को प्रभावित किया है। ऐसे समय में समग्र रूप से लोगों के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने के लिए योग की भूमिका काफी महत्‍वपूर्ण है। इस समय में योग का महत्‍व रेखांकित किया है।

महामारी के इस दौर में स्वस्थ रहने के लिए लोग योग का सहारा ले रहे हैं। योगाभ्यास करने से सुरक्षित दूरी और तनाव जैसी स्थिति से निपटने में भी मदद मिलती है। कुछ योगासन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और संतुलित करने में भी सहायक हैं। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत से लोगों ने श्वसन क्रियाएं रनी शुरू कर दी हैं। लोग अब यह मानने लगे हैं कि अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे महत्वपूर्ण है। दुनियाभर के देशों ने योग से होने वाले संभावित फायदों को पहचाना है।

Related posts

Leave a Comment