वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी 22 जून 2021 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच इन्फोसिस (वेंडर और उनकी टीम) के साथ हाल ही में लॉन्च किए गए ई-फाइलिंग पोर्टल में आई गड़बड़ियों/मुद्दों पर परस्पर संवादात्मक बैठक करेंगे। आईसीएआई के सदस्य, आडिटर्स, सलाहकार और करदाता सहित अन्य हितधारक भी इस बातचीत का हिस्सा होंगे। नए पोर्टल में कई तकनीकी गड़बड़ियां/मुद्दे सामने आए हैं, जिससे करदाताओं को असुविधा हो रही है। पोर्टल में आने वाली समस्याओं/कठिनाइयों पर हितधारकों से लिखित अभ्यावेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। इन्फोसिस टीम के प्रतिनिधि सवालों के जवाब देने, मुद्दों को स्पष्ट करने और पोर्टल के कामकाज पर इनपुट प्राप्त करने, गड़बड़ियों को दूर करने और करदाताओं के सामने आने वाली मुश्किलों को सुलझाने के लिए मौजूद रहेंगे।
Related posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। -
आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट... -
विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये से...