उत्तर प्रदेश सरकार 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 लाख दवा किट निःशुल्‍क वितरित करेगी

उत्तर प्रदेश सरकार 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 लाख दवा किट निःशुल्‍क वितरित करेगी

उत्तर प्रदेश सरकार 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 लाख दवा किट निःशुल्‍क वितरित करेगी। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्‍यान में रखते हुए यह एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य की राजधानी लखनऊ में अपने आवास से इस अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर के रवाना किया जिनके द्वारा लगभग 17 लाख मेडिकल किटों की आपूर्ति विभिन्न जिलों में की जाएगी। बाकी की 33 लाख मेडिकल किटें स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न भंडार गृहों में पहुंचाई जाएंगी जहां से उन्हें इसी महीने दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। इन मेडिकल किटों में विशेष तौर पर 4 अलग-अलग आयु वर्ग शून्‍य से एक साल एक से पांच साल 5 से 12 साल और 12 से 18 साल के बच्चों के लिए दवाओं कर किट आपूर्ति निगम की ओर से दवाओं की किट तैयार की गई है। इस अभियान के तहत माता-पिता को बच्चों में होने वाले कोविड के लक्षणों जैसे बुखार डायरिया और दूसरे लक्ष्णों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस मेडिकल किट के अंदर इस बात की पूरी जानकारी होगी कि किस आयु वर्ग के बच्चे को दवा की कितनी मात्रा दी जाएगी ताकि बच्चों के माता-पिता अपने बच्चे की आयु के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकें।

Related posts

Leave a Comment