नफताली बेनेट इजराइल के नए प्रधानमंत्री बने

नफताली बेनेट इजराइल के नए प्रधानमंत्री बने

नफ्ताली बेनेट को कल रात इस्राइल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। संसद में विश्वास मत के दौरान बेनेट के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के पक्ष में 60 और विरोध में 59 वोट पड़े। नफ्ताली बेनेट की जीत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतनयाहु की 12 साल की सत्ता को समाप्त कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफ्ताली बेनेट को इज़राइल के नए प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “मैं आपसे मिलने और हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।”

Related posts

Leave a Comment