रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और जर्मनी के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया

भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग राजनाथ सिंह

Defence Minister Rajnath Singh called for enhanced cooperation between the defence industries of India and Germany.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत, सह-निर्माण, सह-विकास और सह-नवाचार के लिए एक खुला अवसर है। उन्होंने भारत और जर्मनी के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया।

जर्मनी की अपनी तीन दिन की यात्रा के पहले दिन, जर्मन संसद की रक्षा और सुरक्षा समिति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया आज नई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रही है और तकनीकी बदलावों ने हालात को और जटिल बना दिया है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हो रहा है और जर्मनी के साथ साझेदारी से दोनों देशों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह जर्मनी के रक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग रूपरेखा और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के प्रशिक्षण में सहयोग से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

Related posts