मौसम विभाग ने मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों सहित सम्पूर्ण कोंकण क्षेत्र में 15 जून तक अतिवृष्टि का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञानी के. एस. होसलिकर ने कहा कि कोंकण क्षेत्र में तेज से बहुत तेज और कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि रेड अलर्ट जारी है और लोगों से अनावश्यक घर से न निकलने का आग्रह किया गया है। विशेषकर कल और 14 जून के लिए बहुत ही खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए बृह्णमुंबई नगर-निगम ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फायर ब्रिगेड, परिवहन सेवा और बिजली आपूर्ति कंपनियों तथा राहत और पुर्नवास प्राधिकरणों से सतर्क रहने को कहा है।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...