बिहार सरकार ने अगले छह महीने में 6 करोड़ और लोगों को कोविड टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कोविड स्थिति की समीक्षा के बाद कहा कि अब तक राज्य में एक करोड़ 18 लाख 52 हजार लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है। इनमें 24 लाख 32 हजार लोग 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के हैं। श्री कुमार ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान में शामिल करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित आधार पर टीकाकरण जारी रखने और लोगों को इसके लाभों के बारे में विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने का निर्देश दिया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...