दिल्ली सरकार ने नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है। संवाददाताओं से बात करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बताया कि परीक्षा परिणाम 22 जून को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अप्रैल में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन विद्यालयों ने मध्यावधि परीक्षाएं आयोजित की थीं, वो उसी आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों ने मध्यावधि परीक्षाएं आयोजित नहीं की थी वो फर्स्ट टर्म परीक्षा में सर्वाधिक अंकों वाले दो विषयों को आधार बनाकर परिणाम जारी करेंगे।
Related posts
महाराष्ट्र तेज़ लू की चपेट में, तापमान 32 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ
महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्र तेज़ लू की चपेट में है। राज्य में तापमान 32 से 42...
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की
शुक्रवार को इस्लामाबाद में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोली चलने के बाद सुरक्षित निकाला गया
अमेरिका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज में...