दिल्‍ली सरकार ने 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा रद्द की

दिल्‍ली सरकार ने 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा रद्द की

दिल्‍ली सरकार ने नौवीं और ग्‍यारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है। संवाददाताओं से बात करते हुए दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बताया कि परीक्षा परिणाम 22 जून को घोषित किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि अप्रैल में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन विद्यालयों ने मध्‍यावधि परीक्षाएं आयोजित की थीं, वो उसी आधार पर छात्रों का मूल्‍यांकन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि जिन विद्यालयों ने मध्‍यावधि परीक्षाएं आयोजित नहीं की थी वो फर्स्‍ट टर्म परीक्षा में सर्वाधिक अंकों वाले दो विषयों को आधार बनाकर परिणाम जारी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment