रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बिहार से देश के विभिन्‍न शहरों के लिए चार अमृत भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। कल बिहार में कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए रेल मंत्री ने पटना-दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर सहित चार नई अमृत भारत ट्रेनों की घोषणा की है।

रेल मंत्री ने कहा कि नई अमृत भारत रेलगाड़ि‍यां पटना-दिल्ली, दरभंगा-लखनऊ, मालदा-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर रेल मार्गों पर चलेंगी। अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि सीमांचल बिहार को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए जोगबनी से एक नियमित ट्रेन भी शुरू की जाएगी, यह तमिलनाडु के इरोड़ तक चलेगी। उन्होंने कहा कि 53 किलोमीटर लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी रेल-लाइन को जल्द ही मंजूरी मिलेगी और इसके लिए एक हजार एक सौ 56 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि एक सौ चार किलोमीटर लंबे बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण के लिए दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment