फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वर्तमान चैंपियन राफेल नडाल और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं।
महिला सिंगल्स में मौजूदा चैंपियन इगा स्वियातेक ने स्तोनिया की अन्ना कोंतावीत को हराकर अंतिम सोलह में अपना स्थान पक्का किया। चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्राउसोवा ने चौथे दौर में जगह बनाई। अमरीका की सेरेना विलियम्स ने डेनियले कॉलिन्स को हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।