आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 15 मई 2025

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 15 मई 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान की मदद करने वाले देशों पर सख्‍त कार्रवाई की है। राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है – पाक के दोस्‍तों की खैर नहीं, तुर्किए और अज़रबैजान का बायकॉट शुरू।

अमर उजाला ने भारत के 92वें मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस बी आर गवई के शपथ लेने के बाद मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की खबर सचित्र प्रकाशित की है। पत्र लिखता है -सीजेआई की शपथ, मां को प्रणाम।

ट्रंप के सिनेमा शुल्‍क के विरोध के साथ शुरू हुआ 78वां कान फिल्‍म समारोह। रॉबर्ट डिनिरो ने सिनेमा पर सौ फीसद शुल्‍क लगाने का किया विरोध, जनसत्‍ता की खबर है।

उत्‍तर भारत में अब चढ़ेगा तापमान, गंगा के मैदानी इलाकों में तीन-चार दिन परेशान कर सकती है गर्मी, दैनिक जागरण की सुर्खी है।

हिन्‍दुस्‍तान ने चिंता शीर्षक से एक अध्‍ययन प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है – बच्‍चों की नींद और खुशी छीन रहा मोबाइल, रिपोर्ट में खुलासा, बच्‍चे अपने रिश्‍तों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment