संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी हमले के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने का आग्रह किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने कश्‍मीर में आतंकी हमले के बाद तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए भारत और पाकिस्‍तान से संयम बरतने की अपील की है। महासचिव के प्रवक्‍ता इस्‍टीफेन दुजारिक ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। उन्‍होंने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र दोनों देशों की सरकारों से पूरा संयम बरतने की अपील करता है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों को आपसी बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment