अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपने परिवार के साथ आज जयपुर के भव्य एतिहासिक आमेर किले का दौरा किया

भारत की यात्रा पर आये अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने अपने परिवार के साथ आज जयपुर के भव्य एतिहासिक आमेर किले का दौरा किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किले में उनका स्वागत किया।

जेडी वेंस अपने परिवार के साथ आज सुबह करीब 9 बजे यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर स्‍थल पहुंचे। वेंस परिवार के स्‍वागत के लिए राजस्‍थान के पारंपरिक कच्‍छी घोड़ी, घूमर और कालबेलिया लोकनृत्‍यों की प्रस्‍तुति दी गयी। इस प्रस्‍तुति में वेंस परिवार को राजस्‍थान की जीवंत संस्‍कृति की झलक देखने को मिली। जेडी वेंस आज दोपहर जयपुर में भारत-अमरीका व्‍यापार संबंधों के भविष्‍य पर बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे।

Related posts

Leave a Comment