आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 10 अप्रैल 2025

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 10 अप्रैल 2025

रेपो रेट में इस साल की दूसरी कटौती के ऐलान को अखबारों ने प्रमुखता दी है। हिंदुस्‍तान की सुर्खी है- किस्‍त का बोझ घटेगा, कर्ज लेना भी किफायती होगा। दैनिक जागरण, राष्‍ट्रीय सहारा और पंजाब केसरी के शब्‍द हैं-ऑटो और होम लोन होगा सस्‍ता, कम होगी ईएमआई। दैनिक भास्‍कर की खबर है- यूपीआई से लेनदेन की लिमिट बढाने और बार-बार केवाईसी से मिलेगी राहत।

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स और वीर अर्जुन के अनुसार लोगों को मंहगाई से राहत मिलेगी, आगे भी हो सकती है कटौती।
अमर उजाला, दैनिक ट्रिब्यून और राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- ट्रम्‍प के टैरिफ से 90 दिन की राहत, जवाबी कार्रवाई न करने वाले देशों को छूट।

जनसत्‍ता, दैनिक भास्‍कर और देशबंधु की खबर है- 17 साल बाद भारत की बडी कूटनीतिक जीत, आतंकी तहव्‍वुर राणा को लाया जा रहा है भारत, कई राज खुलेंगे। हरिभूमि ने विदेश मंत्री का यह बयान प्रकाशित किया है- भारत अब किसी के सामने नहीं झुकेगा, हर चुनौती का जवाब देगा।

जनसत्‍ता के अनुसार गर्मी ने तोडा रिकॉर्ड, दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान 25 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा।
राजस्‍थान पत्रिका की यह खबर ध्‍यान आकृष्‍ट करती है- भारत में हर पांचवे व्‍यक्ति में विटामिन डी की कमी।

Related posts

Leave a Comment