विश्व स्वास्थ्य दिवस आज, इस वर्ष का विषय है “स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य”

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। यह दिवस प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का विषय है “स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य”। बीमारियों, मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और निवारक देखभाल के महत्व के बारे में बढ़ती जागरूकता के साथ, स्वास्थ्य दुनिया भर में एक शीर्ष प्राथमिकता के रूप में उभरा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पहली बार वर्ष 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना को चिह्नित करने के लिए मनाया गया था। प्रत्येक वर्ष यह दुनिया भर के लोगों के लिए चिंता के एक विशिष्ट स्वास्थ्य विषय की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

Related posts

Leave a Comment