अमरीका ने कहा है कि सऊदी अरब में तीन दिन की वार्ता के बाद रूस और यूक्रेन कालासागर में नौसेना युद्धविराम पर सहमत हो गये है। दोनों देश कालासागर क्षेत्र में सेना के इस्तेमाल में कमी लाने और सैन्य उद्देश्य के लिए व्यवसायिक जहाजों की आवाजाही रोकने पर सहमत हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोद्योमीर जेलेंस्की ने एक बयान में कहा है कि वे समुद्र में किसी तरह की सैन्य कार्रवाई न करने पर सहमत हैं और जहाजरानी की अनुमति भी दे दी गई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत की सराहना करते हुए कहा है कि ये तीन वर्ष से चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में लिया गया उचित कदम है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका, दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए प्रयासरत है।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...