खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगा निलंबन हटा दिया है। इस निर्णय से जॉर्डन के अम्मान में आगामी एशियाई चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल सहित अन्य गतिविधियों को फिर से शुरू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ के लिए दिशा-निर्देश भी तय किए हैं। संघ को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और संयुक्त विश्व कुश्ती नियमों के अनुपालन में किए जाएं। खेल मंत्रालय ने महासंघ को अपने निर्वाचित पदाधिकारियों से निलंबित अधिकारियों से दूर रहने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने शासन और चयन प्रक्रिया में खामियों के कारण 24 दिसंबर, 2023 को भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...