आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 फरवरी 2025

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 फरवरी 2025

महाकुंभ मेंले में आज माघी पूर्णिमा पर संगम में पवित्र डुबकी लगाने की खबर सभी समाचार पत्रों ने सचित्र प्रकाशित की है। दैनिक जागरण की खबर है आस्‍था का महा रिकॉर्ड, संख्‍या 45 करोड के पार। अमर उजाला की सुर्खी है- माघी पूर्णिमा पर जन-सैलाब, फिर कसौटी पर प्रशासन।

जनसत्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति की तस्‍वीर प्रकाशित की है, पत्र लिखता है- प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक ए आई सम्‍मेलन की सह-अध्‍यक्षता करते हुए कहा- कृत्रिम मेधा से नई तरह की नौकरियां पैदा होगीं। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- अमरीका -ब्रिटेन ए आई पर नियम नहीं चाहते, समझौते से बाहर, भारत में होगा अगला ए आई सम्‍मेलन। फरवरी में ही गर्मी का एहसास, दिल्‍ली का पारा 29 के पार पहुंचा

संस्‍कृत, उर्दू में भी होगा लोकसभा की कार्यवाही का भाषा रूपांतरण, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने दी जानकारी, जनसत्ता की खबर है।

Related posts

Leave a Comment