सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-CISF की दो नई रिजर्व बटालियन बनाने को मंजूरी दी है। इससे बटालियनों की कुल संख्या 13 से बढ़कर 15 हो जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि नई बटालियन में विभिन्न रैंकों के लगभग एक हजार पच्चीस सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे और इसका नेतृत्व वरिष्ठ कमांडेंट स्तर का अधिकारी करेगा। आंतरिक सुरक्षा से संबंधित तत्काल भर्ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नई बटालियन महत्वपूर्ण होंगी। मंत्रालय ने कहा कि रिजर्व बटालियनों में विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मी शामिल हैं।
Related posts
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...