उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी के कुंभवाणी चैनल का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी के कुंभवाणी चैनल का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 को समर्पित आकाशवाणी का कुंभवाणी चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि कुम्‍भवाणी चैनल दूर-दराज के गांवों तक महाकुम्‍भ की आध्‍यात्मिक संदेश को प्रसारित करेगा।

लोक संस्‍था, लोक संस्‍कृति को आम जन तक पहुंचाने के लिए हमारे पास जो सबसे पहले वो एक माध्‍यम था वो आकाशवाणी का दूरदराज के क्षेत्रों में जहां पर कनेक्टिविटी के इशू होते हैं वहां पर बहुत सारे ऐसे चैलेंजिस थे उन चैलेंजिस को ध्‍यान में रखते हुए प्रसार भारती के एफ एम चैनल ने कोकोवाणी के नाम पर इस विशेष एफएम चैनल को यहां पे शुभारंभ करने की कार्यवाही प्रारंभ की है। मैं इसके लिए उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रसार भारती को हृदय से धन्‍यवाद देता हूं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ एकता का संदेश फैलाता है। जो महाकुंभ है वो केवल एक आयोजन नहीं है बल्कि गौरव और गर्व का एक महा समागम है। यहां ना पंथ का भेद है, ना जाति का भेद है। सभी पंथ और संप्रदाय एक साथ आस्‍था की डुबकी लगाकर प्रयागराज के माध्‍यम से सनातन धर्म के प्रति इस संदेश को प्रदेश और पूरी दुनिया तक ले कर जाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मंगल धुन का भी शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन वर्चुअली शामिल हुए और इस रेडियो चैनल के प्रसारण के लिए मुख्‍यमंत्री के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। प्रसार भारती के अध्‍यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सहगल ने कहा कि प्रसार भारती ने दूरदर्शन और आकाशवाणी के जरिए महाकुम्‍भ के सीधे प्रसारण के लिए व्‍यापक प्रबंध किए हैं।

आज कुंभवाणी का विशेष एफ एम चैनल लॉन्‍च किया माननीय मुख्‍यमंत्री उत्‍तर प्रदेश के योगी आदित्‍यनाथ जी ने शुरू किया है। इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्‍य है और प्रसार भारती के जो विभिन्‍न अंग हैं जैसे आकाशवाणी अपना एफ एम चैनल के माध्‍यम से हमारा मीडियम वेव चैनल है। इसके साथ-साथ डी डी नेशनल, डी डी इंडिया और डी डी न्‍यूज़ ये तीनों चैनल लगातार कुंभ को अब से लेकर फरवरी के आखिर तक कवर करते रहेंगे।

कुंभवाणी चैनल के माध्यम से अमृत स्नान की लाइव कमेंट्री प्रसारित की जाएगी। इस अवसर पर प्रसार भारती के अध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, आकाशवाणी की महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़, दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

“आकाशवाणी का कुंभवाणी चैनल आज से 26 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 5 बजकर 55 मिनट से रात्रि के दस बजकर पांच मिनट तक महाकुंभ की हर गतिविधि पर आधारित कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है। यह कार्यक्रम 103 दशमलव पांच मेगाहर्ट्ज फ्रीक्‍वेंसी पर उपलब्‍ध रहेंगे। इनमें विशेष कुंभ समाचार, महाकुंभ की हर महत्वपूर्ण गतिविधि पर आंखों देखा हाल भारत की सांस्कृति की विरासत पर विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा नमस्कार प्रयागराज, संगम तट से लाइव टॉक शो, श्रद्धालुओं के लिए स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श, यात्रा से जुड़ी जानकारी, खोया-पाया और स्वच्छता जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कुंभवाणी चैनल न्‍यूज़ऑनएयर ऐप और वेव्स ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर भी उपलब्‍ध हैं।

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है। पौष पूर्णिमा पर पवित्र अमृत स्नान के साथ महाकुंभ आरंभ होगा और महाशिवरात्रि के दिन अंतिम अमृत स्नान के साथ यह संपन्न होगा।

Related posts

Leave a Comment