उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैया दूज के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान के अनुसार शीतकाल के लिए बंद किए गए। इस मौके पर केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। इस यात्रा काल में रिकार्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम की यात्रा की। कपाट बंदी के लिए मंदिर को दीपावली पर लगभग 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। पंचमुखी डोली रात्रि प्रवास के लिए आज अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी, जबकि 4 नवंबर को श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी और 5 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेंगी। शीतकाल में बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में ही संपादित होगी।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...