व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस वर्ष भारत में होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने बताया कि जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव की दौड में नहीं हैं, इसलिए वह ऐसे अनेक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। भारत इस वर्ष क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। क्वाड देशों में ऑस्ट्रलिया, जापान, भारत और अमरीका शामिल हैं। जो बाइडेन ने कार्यकाल के पहले 100 दिन में, जो बाइडेन ने वर्ष 2020 में क्वाड देशों का एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। तब से क्वाड नेता बारी-बारी से हर वर्ष शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...