जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में कल दो मुठभेडों में कम से कम चार आतंकी मारे गए। ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर जिले के फ्रिसल चिन्नीगाम और मोडरगाम इलाकों में हुईं। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में आतंकियों का एक कमांडर भी शामिल है।
पहली मुठभेड मोडरगाम गांव में तलाशी अभियान के दौरान हुई। यह अभियान इस गांव में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर शुरु किया गया। दोपहर बाद, एक अन्य मुठभेड फ्रिसल चिन्नी गांव में हुई, जिसमें चार आतंकियों को मार गिराया गया।
अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड जारी थी।
