प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में रिकॉर्ड मतदान के लिए वहां के मतदाताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में रिकॉर्ड मतदान के लिए वहां के मतदाताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में सोमवार को हुए रिकॉर्ड मतदान के लिए वहां के मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कभी आतंकवाद प्रभावित रहे बारामूला में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में 58 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस संसदीय सीट पर हुआ यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”बारामूला की मेरी बहनों और भाइयों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए बधाई। इस तरह की सक्रिय भागीदारी एक शानदार रुझान है।” प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से किए गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।

Compliments to my sisters and brothers of Baramulla for their unbreakable commitment to democratic values. Such active participation is a great trend. https://t.co/388iFHEQd3

— Narendra Modi (@narendramodi) May 21, 2024

Related posts

Leave a Comment