ब्राजील में होगा 2027 फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप

ब्राजील में 2027 महिला फुटबॉल विश्व कप होगा चूंकि फीफा के पूर्णकालिक सदस्यों ने बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी के संयुक्त प्रस्ताव पर दक्षिण अमेरिकी देश को तरजीह दी है।

फीफा कांग्रेस ने ब्राजील के पक्ष में 119 वोट दिये जबकि संयुक्त यूरोपीय बोली को 78 वोट मिले। अमेरिका और मैक्सिको ने संयुक्त प्रस्ताव पिछले महीने वापिस ले लिया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने नवंबर में अपनी दावेदारी वापिस ले ली थी।

पहली बार महिला फुटबॉल विश्व कप दक्षिण अमेरिका में होगा। टूर्नामेंट पहली बार 1991 में खेला गया था।

Related posts

Leave a Comment