राजस्थान में लोक सभा चुनाव की ड्यूटी में लगे कार्मिकों का डाक मतपत्रों के जरिये मतदान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा की ड्यूटी में लगे कुल 3 लाख 76 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को डाक मतपत्रों के जरिये मतदान की सुविधा दी गयी है। इन केंद्रों पर 18 अप्रैल तक प्रथम चरण के लिए जबकि 25 अप्रैल तक दूसरे चरण के लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान किया जा सकेगा।