भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। आतिशी ने दावा किया था कि उनसे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी झूठ बोल रही हैं और उनका आरोप आधारहीन है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी को क्षमा मांगने के लिए समय दिया गया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा गया है।
बीजेपी ने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा