भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 14 करोड डॉलर बढकर अपने अब तक के उच्चतम स्तर छह सौ 42 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक से जारी आंकडों में कहा गया है कि लगातार पांचवें सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढोतरी दर्ज की गई है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 642 अरब डॉलर से अधिक के उच्चतम स्तर पर
