उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल

उद्योगपति और पूर्व कांग्रेस सासंद नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। नवीन जिंदल ने आज नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी। नवीन जिंदल ने संवाददाताओं से कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और देश की सेवा के लिए काम करते रहेंगे। हरियाणा के निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला भी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Related posts

Leave a Comment